मस्जिदों पर ईद की नवाज़ अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
कुलसुम नौतनवा
नौतनवा। शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लास और अक़ीदत के साथ मनाया गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज़ अदा करने के बाद रोज़ेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी सौहार्द का संदेश फैला। नगर के अशरफी जामा मस्जिद , गरीब नवाज जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, अशरफी मस्जिद मधुबनवा, मस्जिद भुंडी मुहल्ला, गौशिया मस्जिद ठूठीबारी चौराहा मस्जिद पर हज़ारों की संख्या में नमाज़ी एकत्रित हुए, जहाँ मस्जिद के इमाम ने नमाज़ अदा कराई। ईद पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
सीओ अंकुर गौतम,थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, कस्बा प्रभारी रामजी गुप्ता ने स्वयं विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे नगर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद के इस अवसर पर पूरे नगर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला, जिसने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
