गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार
जी न्यूज
कुलसुम नौतनवा
नौतनवा। क्षेत्र मे इन दिनों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ता लंबी कतारें लग रही हैं और सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की खबरों के बीच लोगों में यह आशंका भी बढ़ गई है कि कहीं आने वाले समय में गैस की किल्लत न हो जाए। इसी आशंका के चलते कई उपभोक्ता तय समय से पहले ही गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ और बढ़ गई है। उपभोक्ता अपने घर की रसोई के लिए गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े होने को विवश हैं, तो दुकानों तक इतनी संख्या में घरेलू सिलेंडर कैसे पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह हो रहे दुरुपयोग पर रोक लगाने में संबंधित विभाग की सख्ती नजर नहीं आ रही है।

