Uncategorized

घुघली में पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे के पाइप से हमला,हालत गंभीर

सोमवार दोपहर 3:26 पर घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार, पतरेगवा निवासी राहुल वर्मा, जो तिवारी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत है, अस्पताल से बाहर जा रहा था। तभी उसके रिश्तेदार सदानंद वर्मा ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी घुघली टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सीएचसी घुघली भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से परिजन उसे केएमसी अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button