*बैनामा प्लाट पर दबंगों का कब्जा*
*हरदोई शहाबाद*
थाना क्षेत्र के आलमनगर रोड के किनारे राहुल पुत्र रामप्रकाश ने 21/2/22 को कानूनी प्रक्रिया में बैनामा कराया था जिसका बही संख्या 8385 के पृष्ठ संख्या 245 पर अंकित है
लेकिन राहुल जब जब प्लाट को निर्माण कार्य कराने की कोशिश करता है तो वह दंबग व्यक्ति निर्माण कार्य नहीं करने देता है और गाली गलौज करता है तथा राहुल को जान से मार देने की धमकी देता है तथा दंबग और संरक्षण प्राप्त व्यक्ति ने उक्त प्लाट पर जबरन मड़ैया रख ली है तथा गरीब असहाय राहुल का प्लाट कब्जा कर लिया है राहुल ने किसी तरह तिनका जोड़ जोड़ कर प्लाट लिया था उसका सपना था कि किसी दिन मेरा भी आशियाना होगा और उसके सपनों पर दंबगो ने पानी फेर दिया राहुल बेचारे ने पुलिस प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी आदि को प्रार्थना पत्र भी दिया पर कोई सुनवाई नहीं हुई राहुल न्याय के लिए दर दर भटक रहा है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई अब देखते हैं क्या ऐसे गुंडा माफिया व्यक्ति भाजपा सरकार भी प्लांटों को कब्जा करते रहेंगे या इन दंबगो पर सरकार की कोई कार्रवाई होगी या नहीं ।
*संवाददाता महेन्द्र सिंह गौर हरदोई*