उपनिबंधक पर आरोपों की जांच तेज, 30 मार्च को साक्ष्य पेश करने का निर्देश
कुलसुम संवादाता
नौतनवा महराजगंज। तहसील नौतनवां में तैनात उपनिबंधक के खिलाफ भष्ट्राचार और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच शासन द्वारा तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के शासन द्वारा स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने उपनिबंधक को 30 मार्च को तलब किया गया है। विशेष सचिव सुधीर कुमार ने संबधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस मे 30 मार्च 2026 को शाम चार बजे कमर्शियल काम्पलेक्स गोमती नगर लखनऊ स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए है। इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला को भी नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसे सहायक महानिरीक्षक निबंधक, महराजगंज जिले के आलोक शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि उप निबंधक के विरुद्ध भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के सभी साक्ष्य 30 मार्च को शासन के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
