Uncategorized

चोरों के हौसले हैं बुलंद दुकान से लाखों के सामान चुरा कर ले गए

मल्लावां -अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान के सहारे पड़ोस के मकान में दाखिल होकर आर्यन इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से लगभग 10 लाख का इलेक्ट्रॉनिक का सामान चोरी कर ले गए ।चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है मल्लावा राघव रोड पर कटरा मोहल्ला के पास डॉ रामकिशन अहिरवार के मकान के मेनगेट का ताला तोड़कर मकान में दाखिल होकर मकान में रखे सामान को खागलते रहे । जहां उसके बाद ताला तोड़ा लेकिन कुछ ना मिला तो पड़ोस के चंद्र कुमार फौजी निवास लच्छीपुर के मकान की छत से आर्यन इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अंदर दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक का सामान पंखा एलइडी टीवी इंडक्शन मिक्सी वायरिंग का तार लाइट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए दुकान मालिक आशीष कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी मुस्काबाद ने पुलिस को तहरीर में लगभग 9 लाख का सामान कर चोरी होना बताया है। चोर इतने शातिर थे दुकान मै लगे कैमरा और बॉक्स को भी आपने साथ ले गए। पुलिस जांच मै जुटी हुए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button