Uncategorized
*छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल*
*छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल*
मनियर बलिया ।छत से गिरकर एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार अनिल तुरहा 35 वर्ष पुत्र भीम तुरहा निवासी मनियर पहाड़ी रोड वार्ड नंबर 2 थाना मनियर जनपद बलिया बुधवार के दिन करीब 10:30 बजे किसी कारण बस छत से नीचे गिर गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया।आनन-फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की पत्नी गुड़िया देवी पुत्र अनमोल 9वर्ष एवं पुत्री अप्पी 17 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है।

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
chief Ballia
लिख दीजियेगा।।