Uncategorized

पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज, आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों को सुमेरपुर के युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

https://youtu.be/H5Mwqcd9T-k

आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है।14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों को याद करते हुए सुमेरपुर के सैकड़ों युवाओं ने शाम 6:30 बजे बस स्टैंड से कैंडल मार्च निकाला गया। करीब 2 किलोमीटर पैदल हाथों में मोमबत्ती और भारत माता, वंदे मातरम, इंकलाब के नारे, लगाते हुए बाकी रोड स्थित शहीद स्मारक शहीद कपिल देव आर्य वं शहीद रमेश चंद्र ,स्मारक मे युवाओं ने कैंडल जलाकर के नम आंखों से दी श्रद्धांजलि,माल्यार्पण कर शहीदों को किया याद
14 फरवरी को भारतीय इतिहास में काले दिन के रूप में मनाया जाता है। आज उन 40 वीर सपूतों को पूरा देश याद कर रहा है, जिनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर आया था। इसी कड़ी में सुमेरपुर के लक्ष्य बुंदेलखंड जन सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारतवंशी, रोहित कुमार, धनराज, हेमंत, राहुल, सुनील, जगभान, सागर, कुलदीप, अनिल, अशोक, करन, भूपेंद्र, बसंत कुमार मौर्य, देवेंद्र,कुलदीप आदि सैकड़ों युवाओं ने नम आंखों से शहीद जवानों को किया गया याद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button