Uncategorized

शिव दरबार में भक्तों ने लगाया हाजिरी

खेजुरी,बलिया। क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिव पूजन के लियें मंदिरों पर भक्तों का रेला लगा रहा और मंदिर के कमेटी के द्वरा भी भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो उसके लिए वालंटियर्स तत्पर रहे। साथ में पुलिस प्रशासन भी जगह-जगह अपने ड्यूटी पर मुसतैद रही। क्षेत्र के शिव मंदिरों जिगिरीसण्ड, खड़सरा, मासूमपुर, बहेरी, पंदह आदि जगहों पर महाशिवरात्री के पावन पर्व पर शिव दरबार में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने आपना हाजिरी दर्ज कराया और शिव भक्तों ने बेलपत्र,भांग, बेर, फूल मालाओं आदि से भगवान शिव को विधि-विधान के साथ पूज-अर्चना किया। लोगों के अंदर आस्था के प्रति इतना भाव प्रगट हुआ कि हर कोई शिव का दर्शन करने के लिये बेताब हो गया और शिव जयकारे में लोग लीन हो गए। शिव पूजन के बाद लोग मेला का भी खूब उत्साह के साथ आनंद लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button