Uncategorized

चौक बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया गुरु गोविंद राय के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध आवास के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुये,

बीडीओ को एक आरोप पत्र देकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई की मांग किया है। क्षेत्र के पिपरिया गुरु गोविंद राय व मानिक राय दोनों टोलो को मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल एक सौ छप्पन लोगो का आवास के लिए खाते में पैसा शासन की ओर से पहली किस्त चालीस हजार रुपये भेजा जा चुका है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा आवास आने से पहले ही आवास के नाम पर सात हजार रुपये ले लिया गया। जब पहली किस्त चालीस हजार रुपये लाभार्थियों के खाते में चला गया तो ग्राम प्रधान ने फिर दूसरी बार पन्द्रह हजार रुपये की मांग करने लगे है। पैसा न देने की बात कहने पर दूसरी क़िस्त न देने व आवास काटने की धमकी दे रहे है। ऐसे में लोग बेबस व लाचार हो ग्राम प्रधान की धमकी से सहमे हुए है। ग्रामीण आशा, बिंद्रावती, लवंगी, सिंगारी, गुजिया, मीरा, उर्मिला, सम्पाति, विभूती आदि लोगो ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को तीन किस्तो में कुल एक लाख बीस हजार रुपये आवंटित किया जा रहा है। जिसमे बीस हजार रुपये ग्राम प्रधान के द्वारा जबरन वसूल कर लिया जाएगा तो हम गरीबो का आवास कैसे बन पायेगा। यदि जिम्मेदार समय रहते इस मामले का सज्ञान नही लेंगे तो गरीबो का विश्वास उन पर से टूट जाएगा।—–
रिपोर्ट— जी न्यूज टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button