Uncategorized

गन्ने की सहफसली खेती, किसानों को बनायेगा अमीर….अरविंद कुमार जीएम

विकाश तिवारी/मनीष मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट

चीनी मिल पिपराइच के प्रधान प्रवंधक अरविन्द कुमार नें कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके संघर्ष का परिणाम दिया । क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बेहतर आधुनिक चीनी लगवा दिया । यहां का सल्फर रहित चीनी विदेशों में आपके क्षेत्र का परचम फहरा रहा है । लेकिन आप चीनी मिल के पेराई क्षमता के सापेक्ष गन्ना नहीं पैदा कर रहे ।यह बहुत दुखद है । किसान गन्ने की वैज्ञानिक व सहफसली खेती कर कई गुना लाभ कमा सकते हैं । हम आपके सहयोग में अनेक सुविधाएं देने रहे हैं ।
यह बातें उन्होंने गन्ना विकास संस्थान आईएसजीएस द्वारा गुरुवार को चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम नथुआ गांव में आयोजित किसान गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही ।

घनश्याम सिंह कहा कि आप ट्रैच विधि से बोये गये गन्ने का दूगना से अधिक पैदावार देगा । साथ में सहफसली खेती सोने में सुहागा साबित होगा । एक बार गन्ना बोयें ।तीन साल तक गन्ने के साथ सह फसल किसानों को मालामाल बना सकता है । इसमें सूखा तथा बाढ़ का भी नहीं के बराबर होगा ।
गन्ना ही एक ऐसी फसल है जिसमें सूखा डहारी नहीं लगता । अब आप किसी के बहकावे में आये बगैर गन्ने के साथ सहफसली खेती करें । हम सभी आपको हर तरह की जानकारी व सुविधाएं उपलब्ध कराने को तैयार हैं ।
मिल के कर्मचारी गन्ना विकास आधिकारी सुधीर राय पुष्कर दुबे सहित किसान प्रेम चंद, लल्लू सिंह, रामदयाल, शिवशंकर आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button