Uncategorized

अराजक तत्वों को पाबंद न करने पर पुलिस अधीक्षक ने लगाई फटकार

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

https://youtu.be/MyltWKDtfnM

https://youtu.be/X7GE8qa0W18

थाने के वार्षिक मुआयने पर एसपी ने दिखाये कड़े तेवर

होली पर्व के मद्देनजर गांवों में अराजकतत्वों को पाबंद न करने, महिला हेल्प लाइन डेस्क में अभिलेख अपूर्ण पाए जाने तथा विवेचना कक्ष में सामान भरा पाए जाने पर सुमेरपुर थाने के वार्षिक मुआयने पर आये पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने माल खाना, भोजनालय का निरीक्षण किया। इससे वह संतुष्ट दिखे।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने सुमेरपुर थाने का वार्षिक मुआयना किया। शासन के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर अराजकतत्वों को चिन्हित करके पाबंद करने की कार्यवाही न किए जाने पर उन्होंने सभी पुलिस चौकी इंचार्जों के साथ हल्का इंचार्जों को कडी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये। महिला हेल्पलाइन डेस्क मे अभिलेख अधूरे पाए जाने पर उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को जमकर फटकारा। इसके बाद उन्होंने माल खाना, कार्यालय, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। इससे वह संतुष्ट दिखे। विवेचना कक्ष में सामान भरा होने पर उन्होंने थानाध्यक्ष को जमकर फटकारा और तत्काल सामान हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में उन्होंने थाने के चौकीदारों को टॉर्च, वर्दी, डंडा देकर सम्मानित करते हुए जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के आदेश दिए।
इस मौके पर सीओ सदर राजेश कमलजी मौजूद रह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button