Uncategorized

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत मॉडल गांव भौंरा को किया गया प्रमाण पत्र देकर सम्मानित

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

https://youtu.be/Z30YVAZyQaA

विकासखंड भरुआ सुमेरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भौंरा जो की मॉडल ग्राम पंचायत है जिस पर कार्य कर रहे ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह भदोरिया को गांव में अच्छे विकास कराने संबंधी प्रशिक्षण के लिए लखनऊ बुलाया गया था जहां पर प्रशिक्षित होने के बाद उन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी हमीरपुर राजेंद्र कुमार के हाथों से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि सरकार का जो लक्ष्य हैं ग्राम पंचायत को मॉडल बनाना और सबका साथ, सबका विकास कि तर्ज पर गऊ, गांव और गरीब का विकास करना उसके लिए हम सबको एक साथ मिलकर कार्य करना होगा तभी हम अपने गांव को मॉडल ग्राम पंचायत बना पाएंगे मैं सबका हूं आप सब मेरे हैं अपने गांव का विकास तभी संभव हैं जब सब जागरूक एवम जिम्मेदार नागरिक बने तभी हर क्षेत्र में अपने गांव का विकास सरकार की सोच के अनुसार कर पायेंगे । इसलिए सोच बदलिए।। गांव बदलेगा ।। अपने गांव को बदलने के लिए आर्थिक स्थिति से मजबूत होने के लिए हमें अन्ना प्रथा को समाप्त करना होगा , ताकि हमारे खेत जो गेहूं कटने के बाद खाली पड़े रहते हैं उनमें हमारे किसान नई नई फसल उगा सके जिससे हमारे खेत हरे भरे रहे कोई कार्य असंभव नहीं हैं हम सब मिलकर संभव कर सकते हैं बुंदेलखंड से अन्ना प्रथा को समाप्त करना होगा जिससे हमारे किसान भाई मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button