Uncategorized

मृत गौवंश को कुत्ते नोच नोच कर बना रहे निवाला

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

हमीरपुर- जिला प्रशासन के तमाम आदेशो को दरकिनार करते हुए जिम्मेदार लगातर धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिला आधिकारी डा चंद्रभूषण त्रिपाठी भले ही आए दिन गौवंशों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक कर निर्देश देते हो लेकिन निचले अधिकारी डीएम के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। गौशाला में रखरखाव के क्या इंतजाम किए गए है, सुमेरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मुंडेरा की गौशाला में मौके पर पहुंची मीडिया टीम ने एक वीडियो बनाया है। जिसमे साफ तौर से देखा जा सकता है की किस प्रकार मृत गौवंश को कुत्ते नोचकर नोचकर अपना निवाला बना रहे है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की गौशाला में अन्य तमाम व्यवस्थाओं के क्या इंतजाम किए गए होंगे। नाम न खोलने के शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया की गौशाला में जानवरो के रहन सहन के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। आए दिन भूख प्यास से गौवंश दम तोड रहे हैं। ग्राम प्रधान व सचिव चुपचाप मृत जानवरों को बाहर फिकवा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button