बनाती सर्वोदय विद्यालय में वार्षिकोत्सव पर हुआ कबड्डी का आयोजन
खेजुरी,बलिया। क्षेत्र के खड़सरा बनाती सर्वोदय इण्टर कॉलेज पर अन्तविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे सेमीफाइनल पार्वती देवी इण्टर कॉलेज रक्सा की टीम और बनाती सर्वोदय विद्यालय की टीम खड़सरा के बीच खेला गया, जिसमें बनाती सर्वोदय विद्यालय की टीम जीत कर फाइनल में जगह बना ली। वहीं दूसरा सेमीफाइनल जनुआंन और नफरेपुर के बीच खेला गया, जिसमे नफरेपुर ने फाइनल में अपना जगह बनाया।
बनाती के कप्तान चन्दन कुमार सिंह जी और नफरेपुर के कप्तान गोलू सिंह इन दोनों टीमो के बीच फाइनल मुकाबला बहुत ही संघर्ष शील रहा। दर्शकों को समझ नही आ रहा था कि आखिर इस टीम के विजेता कौन होंगे। अंत में बनाती के झोली में ही विजेता का शील्ड गया और बनाती 52/39 से विजयी रही और नफरेपुर की टीम को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। मैन आफ द मैच गौतम जी और मैन आफ द सीरीज शुभम राज रहे।
इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में ज्ञान कुञ्ज के प्रबंधक देवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह तथा नवीन सिंह जी (वकील) पुनीत सिंह ,बनाती सर्वोदय के प्रबंधक गोपाल सिंह, अजय सिंह, पूर्व प्रधान बच्चा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शकों और बच्चो ने बहुत ही आनन्द के साथ जोरदार कबड्डी का लुफ्त उठाया।।

