Uncategorized

पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित

आशीष सिंह रजक मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में विद्यालय परिवार द्वारा 8 वी की छात्राओं को विदाई दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने अपने उदबोधन में कहा कि शाला स्तर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन एक शानदार कार्य है। उन्होंने शाला के

छप्पर की मरम्मत, विद्युत कार्य एवं मैदान का सीमेंटीकरण कराने का आश्वासन दिया। पार्षद सुरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि परीक्षाएं नजदीक है छात्राएँ बेहतर पढ़ाई करें एवं अच्छे अंक हासिल करें। पार्षद आनंद दुबे ने कहा कि घर पर छात्राएँ पढ़ाई के लिए अधिक समय दें । कार्यक्रम में छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे प्रसन्न खत्री, राजेश गुप्ता, वंदना दुबे, कृष्णा चौहान, मंजुलता नेमा, मालती आर्य, सपना बसेडिया, कमलेश कोरी, लता तिवारी सहित अनेक शिक्षको एवं छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button