Uncategorized

पशु कल्याण विभाग प्रांगण में पौधे सूखे तो प्रत्येक कर्मचारी के कटेंगे 2000 रुपए

रिपोर्टर अजय शर्मा

रायसेन । पर्यावरण और सौंदर्याता को लेकर जिला पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ 38 कर्मचारियों ने राशि एकत्रित कर प्रांगण में 38 पौधे लगाए हैं पौधों की सुरक्षा को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी पीके अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि एक पौधा सूखा तो प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से 2000 रुपए काटे जाएंगे पौधों की सुरक्षा को लेकर जहां कर्मचारियों में ऊर्जा का संचार हुआ है वहीं श्री अग्रवाल की भी खासी प्रशंसा हो रही है पौधे करीब 5 फीट के हो गए हैं इनकी सुरक्षा कर्मचारी बखूबी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि हमने फेस्टल के कई पौधे लगाए हैं इसके लिए पहले ट्री गार्ड बनाई गई है जिससे कि पौधा अच्छे से आकार ले सके प्रांगण में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा कलेक्टर अरविंद दुबे, सीईओ जिला पंचायत अंजू भदौरिया सहित नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन द्वारा पौधारोपण किया गया है पौधे काफी सुरक्षित हैं और बड़ा आकार ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button