फसल की रखवाली कर रहे कृषक के ऊपर अज्ञात चोरों ने रात में किया हमला , ट्राली ले गए चोर
मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक

किसान गंभीर घायल का प्राथमिक उपचार उपरांत किया भोपाल रेफर
। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर स्थित ग्राम भोडिया में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने खते बने मकान में सोने वाले कौशल पिता गोकल सिंह धाकड़ उम्र 65 वर्ष के ऊपर धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इस दौरान खेत के मकान पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य कृषि यंत्र में से सिर्फ ट्रॉली चोरी करके ले गए। घटना के संबंध में थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि भोडिया निवासी कोशल सिंह धाकड़ 65 वर्ष प्रतिदिन की भांति खेत पर बने मकान पर रात्रि विश्राम करते थे घटना दिनांक को भी वह अपने मकान पर आकर सो रहे थे कि देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा उनके मकान में घुसकर हमला करते हुए ट्राली चोरी कर कर ले गए । बता दें कि कुशल सिंह धाकड़ का खेत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है चोर ट्रॉली चोरी करने के लिए अपने साथ ट्रैक्टर लेकर आए थे ।