Uncategorized

आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न ,

मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक

नगर में 3 मार्च को तहसील प्रांगण स्थित सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम मुकेश सिंह के द्वारा की गई। बैठक आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में पडने वाले त्यौहार जिनमें होली , रंग पंचमी , चैत्र नवरात्रि , ईद उल फितर और रमजान को ध्यान में रखते हुए त्योहारों को शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनाने को लेकर प्रशासन के द्वारा नगर के धार्मिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों से अपील की गई। इस दौरान एसडीएम मुकेश सिंह ने अपील की कि त्यौहार के दौरान नगर की फिजा खराब ना होने पाए जिसमें सभी को अपनी भागीदारी निभाते हुए नगर में हर एक गतिविधि पर नजर रखते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करना है ।
मीटिंग के दौरान नगर में अतिक्रमण एवं सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी पूर्व के मुद्दे गर्माये जिसके जवाब में एसडीओपी राजीव जंगले ने व्यापार महासंघ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से बाजार में व्यापारियों के द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर रखे जाने वाले सामान और व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की उन्होंने तो यहां तक कहा कि हम अपने स्तर से कार्यवाही करने के लिए आपके साथ सदैव तत्पर हैं किंतु यदि इस मुहिम में व्यापारियों का स्वयं साथ मिल जाता है तो काफी बेहतर होगा ।
इस दौरान एसडीएम मुकेश सिंह , एसडीओपी राजीव जगले , थाना प्रभारी आशीष सप्रे सहित हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा , राधेश्याम शर्मा , राधे श्याम पालीवाल , मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button