Uncategorized

जन औषधि केंद्र मथौली बाजार पर मनाया गया जन औषधि दिवस पर
आज दिनांक 7/3/ 2023 को मथौली बाजार में प्रधानमंत्री भारतीय जन

औषधि केंद्र पर आरोग्य मेले मरीजों का निशुल्क जांच शिविर किया गया तथा आज दिनांक 7/ 3/ 2023 को जन औषधि का पांचवा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रभारी मथौली बाजार डॉ राजेश मद्धेशिया जी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार गुप्ता जी रहे अतिथियों का स्वागत केंद्र के फार्मासिस्ट संदीप प्रजापति ने पुष्पगुच्छ देकर किया लोगों को जन औषधि की दवाइयों की उपयोगिता बताते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया की जनऔषधि दवाएं बाजार मूल्यों से 50 से 90% सस्ती भी है और उनके मुकाबले प्रभावी भी उतनी ही है इससे गरीबों को काफी लाभ मिल रहा है
कार्यक्रम में डॉ विवेक गौड़ पशुधन प्रसार अधिकारी मथौली सीएससी चीफ फार्मासिस्ट श्री सत्येंद्र मिश्र जी फार्मासिस्ट अनिरुद्ध चौरसिया जी डॉक्टर रमाकांत प्रजापति जी कमलेश प्रजापति अवधेश कुमार जी सुनील भाऊ जी जय राम सिंह जी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button