*शान्ति ई०आई०टी०डिग्री कॉलेज में उड़ा गुलाल*
जनपद कुशीनगर तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के इंदरपुर चौराहे पर स्थित शान्ति ई ०आई०टी०डिग्री कॉलेज मे होली सम्मान समारोह मनाया गया ।होली का त्यौहार बच्चों को मिठाई वितरण व गुलाल लगाकर शाखा प्रबंधक सागर सर व बच्चों के द्वारा मनाया गया जिसमें बच्चों को होली के त्यौहार को एक समाज को एक दूसरे को जोड़कर रखने का माध्यम बताया गया । शाखा प्रबंधक ने बताया कि होली सिर्फ रंगों का ही त्यौहार नहीं जबकि प्रेम व्यवहार का भी त्यौहार है हमारा सदैव प्रयास समाज के लोगों को एक दूसरे से जोड़कर समाज में चलने का उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम मे उपस्थित गण शाखा प्रबंधक सागर सर, शिव कुमार दुबे, गिरिजेश शुक्ला, ज्योति शर्मा ,प्रतिमा सिंह ,अभिनंदन ,काजल सिंह ,सपना गुप्ता ,नीरज त्रिपाठी ,अवनीश शुक्ला माया सिंह ,रूबी सिंह ,प्रेमलता शर्मा संगम सिंह ,शर्मिला भारती ,मोहन कनौजिया ,सूरज साहनी व अन्य लोग मौजूद रहे
