Uncategorized

आग की चपेट में आने से चार दुकाने हुई खाक

https://youtu.be/lRVahhk6AxY

https://youtu.be/NFjv27bfiZE

https://youtube.com/shorts/xzeMQsINMfw?feature=share

आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन प्रशासन से की मांग

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

मुस्करा (हमीरपुर)।जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीते रोज संदिग्घ परिस्तितियो में आग लगने से चार दुकाने जलकर खाक हो गयी है।आग लगने की सूचना पर दो घंटे की देरी पर पहुँची फायर बिग्रेड के पहुँचने औऱ ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका है।वही आग की चपेट में आने से दुकानदारों की लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुनी में बीती देर रात्रि आग लग गयी।आग लगते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।आग को देख ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचित कर आग को बुझाने में जुट गए । सूचना पर दो घंटे की देरी से पहुँची फ़ायरबिग्रेट औऱ ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। बताते है इस आगजनी की चपेट में आने से बिहुनी ग्राम निवासी स्वतंत्र कुमार पुत्र दृगपाल,राजेश पुत्र ग्यासी,गयादीन पुत्र घासीराम,रोहित पुत्र रामस्वरूप की दुकाने व जुसमे रखा सामान जल कर खाक हो गया है। उक्त ब्यक्ति बस स्टैंड के पास दुकाने खोल अपना औऱ अपने परिबार का भरण पोषण करते थे। पर आग की चपेट में आने से स्वतंत्र राजपूत का होटल ,राजेश की जेन्स ब्यूटी पार्लर की दुकान, रोहित की किराना औऱ अंडा की सोप व ग्यादीन की फोटो वेडियो ग्राफी की दुकान जल कर खाक हो गयी है।बताते है इन सभी दुकानों के जलने से लगभग 8 लाख का नुकसान ही गया है।जिसमे सबसे ज्यादा नुकसान फोटो वेडियो ग्राफी की दुकान में लगभग 6 लाख रु का नुकसान हुआ है।इन सभी व्यक्तियों ने कोतवाली पहुँच पुलिस को शिकायती पत्र सोप जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।तथा आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई हेतू शासन प्रशासन से मांग की है।

नोट फोटो न 0 1 विकराल रूप धारण किये आग की तस्वीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button