डीयू में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष बनीं प्रो. कुमुद शर्मा- नगरा (बलिया) : ज्ञानपीठ, व्यास सहित दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित नगरा भगमलपुर निवासी प्रख्यात
कथाकार स्व. अमरकांत की बहू साहित्यकार, आलोचक प्रो. कुमुद शर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रो कुमुद शर्मा के इस उपलब्धि पर साहित्य जगत एवं बुद्धिजीवी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पीयूष कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रो. कुमुद शर्मा तीसरी महिला विभागाध्यक्ष बनीं है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव में हिन्दी विभाग के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेसर कुमुद शर्मा को विभागाध्यक्ष बनाया गया है।बताया कि प्रो कुमुद शर्मा बलिया जनपद के भगमलपुर (नगरा) निवासी प्रख्यात कथाकार स्व अमरकांत के पुत्र अरुण वर्द्धन की पत्नी है। उनकी उच्च शिक्षा एमए,पीएचडी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। इसके बाद रांची विश्वविद्यालय से डी लिट की उपाधि हासिल की।प्रो कुमुद शर्मा कई किताबे भी लिखी है, जो देश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती हैं। उन्हें भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार एवं प्रेमचन्द रचनात्मक लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रो कुमुद शर्मा के निर्देशन में तमाम शोधार्थियों ने एमफिल एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। प्रो कुमुद शर्मा के विभागाध्यक्ष नियुक्त होने की खबर पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, शिक्षक राजबहादुर सिंह अंशू , भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, योगेंद्र यादव, केएम पांडेय, दिग्विजय सिंह, काशीनाथ जायसवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
फोटो
