युवाओं के कंधे पर है देश के विकास की जिम्मेदारी.. डॉ गौतम
पिपराइच अमित शर्मा (रिपोर्टर)
क्षेत्र के सिसोदिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज में शनिवार को छः दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजन कार्ययोजना का शुभारंभ हुआ । जिसमें
स्वयं सेवको द्वारा सांस्कृतिक समारोह , वाद विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । अंत में स्वयं सेवकों सफाई अभियान चलाकर लोगो को सफाई के प्रति जागरूक किया ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ गौतम कुमार भारती नें कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयं सेवकों को सामाजिक ,आर्थिक विकास आदि के साथ देश के आपदाओं मे अहम भूमिका निभाने की भी जिम्मेदारी होती है ।देश के विकास की कुंजी वास्तव में युवाओं के कंधे पर होता है ।
समारोह को प्राध्यापक गजेन्द्र पासवान, सोनू गुप्ता,राम प्रवेश सिंह सदानंद, अमृता सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
समारोह का शुभारंभ मां भवानी सरस्वती को पुष्प अर्पित कर वंदना से किया गया।
स्वय सेवकों ने आयोजित सास्कृतिक समारोह मे गीत , एकांकी , हास्य ब्यंग आदि माध्यमों से सफाई के लाभ तथा गंदगी से होने वाले बीमारी आदि समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कविता,त्रिलोकी , सुप्रिया आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहा गया।
अन्त मे राष्ट्रीय सेवा योजन के तहत विद्यालय परिसर,मटिहनिया सोमाली तथा बेला कांटा गांव के मलीन बस्ती सहित गांव के अन्य गली सड़क आदि का सफाई किया ।तथा लोगो को सफाई का लाभ बताते हुए जन जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार पाल ,उदय प्रकाश वर्मा,संदीप कुमार , प्रिया सिंह, डाली चौधरी आदि मौजूद रहे।

