*अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मांदक/द्रव्य पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2023 को थाना खड्डा पुलिस टीम द्वारा सोहरौना रेलवे क्रासिंग मन्दिर के पास से एक अभियुक्त 1-अमर गुप्ता पुत्र स्वामीनाथ गुप्ता सा0 सोहरौना थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 64,000/- रु0) की बरामदगी की गयी। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 102/2023 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 102/2023 धारा 8/20 NDPS ACT
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-अमर गुप्ता पुत्र स्वामीनाथ गुप्ता सा0 सोहरौना थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ।
*बरामदगी का विवरण-*
3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 64,000/- रु0)
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1-उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 गौरव कुमार वर्मा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
3-का0 कैलाश नाथ यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
4-का0 चन्द्रशेखर चौहान थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
5-का0 मटरू यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
6-म0का0 रिन्कु यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
*राहुल विश्वकर्मा*
*जिला संवाददाता कुशीनगर।*