गुलरिहा पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी व पैसा हड़पने का केस दर्ज
गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल डुमरी नंबर 1 टोला हरनहिया निवासी शंकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर जमीन के नाम पर 29 लाख रुपए हड़पने में 5 लोगों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल डुमरी नंबर 1 टोला हरनहिया निवासी शंकर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने 5 बीघा जमीन खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपए में सौदा तय किया था।प्रॉपर्टी डीलर श्रीपत,उनके पुत्र दीपक इंगलेश निवासी खुटहन खास विजय निवासी जंगल डुमरी नंबर 1 टोला तेतरिया रामप्रताप निवासी जंगल डुमरी नंबर 1 टोला रघुभगत के माध्यम से यह सौदा हुआ था परंतु उक्त जमीन की बाबत शंकर ने अपने खाते से 54 लाख रुपए दिए थे। जिसमें उक्त डीलर ने मात्र 75 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराई, शीश 29 लाख दिए हुए पैसे को न तो वापस कर रहे हैं और ना ही जमीन ही लिखवा रहे हैं।शंकर की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 एवं 406 आईपीएस के तहत केस दर्ज किया है।गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।