Uncategorized

गोरखपुर में बेटे ने अपने ही पिता की गला रेत कर मार डाला और शव सूटकेस में भर कर फेंक आया

12 मार्च। गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक पुत्र ने अपने ही पिता की गला रेत कर हत्या कर दी और फिर सूटकेस में भर कर उसका शव गली में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार पिता के रुपये न देने पर कलयुगी बेटे ने चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद पिता का धड़ से सिर अलग कर दिया।

वारदात के बाद शव को ट्राली बैग में रखकर सूर्य विहार कालोनी में फेंक दिया।

घर में खून के निशान व पिता के गायब होने पर छोटे भाई ने सूचना पुलिस को दी। आरोपित को हिरासत में लेकर तिवारीपुर थाना पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार सूर्यकुंड आवास विकास कालोनी निवासी 62 वर्षीय मधुर मुरली गुप्ता अपने घर में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी की एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बड़े पुत्र प्रिंस गुप्ता उर्फ संतोष और छोटे पुत्र प्रशांत व मां के साथ घर पर रहते थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहा बड़ा बेटा प्रिंस, पिता से रुपये मांग रहा था। पैसे न मिलने की दशा में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की गला रेत कर हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button