Uncategorized

कूटरचना कर जालसाजी व धोखाधड़ी करने के आरोपी गिरफ्तार

पिपराइच। कई मुकदमे में बांछित आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरज सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक नागेन्द्र मणि और फिरोज अंसारी द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले सहित कई अन्य मुकदमों में बांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सम्बन्धित आरोपी सत्यवान यादव पुत्र प्रह्लाद निवासी जंगल हकीम न 2 मोहनापुर ओबा टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि सत्यवान के विरुद्ध 134/2023 में धारा 419/420/467/468/471/147/504/506/406, और 142/23 धारा भादवि थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर में दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button