Uncategorized

थाना बिहार, जनपद उन्नाव।

हत्या एवं हत्या के प्रयास की घटनाओं में शामिल 06 अभियुक्त 04 अवैध तमंचे मय चार जिंदा व एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार

https://youtube.com/shorts/2OxtElp3MFM?feature=share

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस एवं एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 12/03/2023 को क्रमशः मु0अ0सं0 46/23 धारा 307/336/323/504/506 भादवि व मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506 भादवि में वांछित चल रहे 06 अभियुक्तों को 03 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर एवं 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस व 20,000/- रु0 नकद बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 08.03.2023 को हरी उर्फ हरीशंकर सिंह पुत्र गौरी सिंह नि0 ग्राम लोनियनखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उसके पुत्र अंशू सिंह उम्र 21 वर्ष के साथ गांव के अभियुक्तगण मंगल कुमार पुत्र दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र उम्र करीब 24 वर्ष, दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र पुत्र गजराज उम्र करीब 58 वर्ष, बुद्धदेव पुत्र गजराज व रवि शंकर पुत्र गजराज उम्र करीब 54 वर्ष द्वारा गाली-गलौज करते हुए ईंट पत्थर से मार पीट की गयी , जान से मारने की धमकी दी तथा जान से मारने की नियत से अभि0 मंगल द्वारा अवैध तमंचे से मेरे लड़के अंशू के ऊपर फायर की गयी जिससे मेरे लड़के अंशू के बाये पैर की जांग में गोली लग गयी है , उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर वादी हरी उर्फ हरीशंकर की तहरीर पर दिनांक 08.03.2023 को मु0अ0सं0 46/23 धारा 307/336/323/504/506 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण की तलाश /गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, कि दिनांक 09/03/2023 को अभि0गण अभि0गण मंगल कुमार पुत्र दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र उम्र करीब 24 वर्ष, दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र पुत्र गजराज उम्र करीब 58 वर्ष, बुद्धदेव पुत्र गजराज उम्र करीब 53 वर्ष, अजय उर्फ नन्हा पुत्र कमलेन्द्र उर्फ दुल्ला उम्र करीब 18 वर्ष, पुत्तू उर्फ जंगबहादुर पुत्र राममनोहर उम्र करीब 30 वर्ष सर्व नि0गण ग्राम लोनियनखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव द्वारा पुनः घटना कारित करते हुए खेत में सो रहे राजाराम पुत्र स्व0 श्यामलाल नि0 लोनियनखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव की रात करीब 11.00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी । दिनांक 10.03.2023 को सुबह मृतक की पत्नी श्रीमती शिव देवी नि0 लोनियनखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव की तहरीर के आधार पर अभि0गणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया । उक्त मुकदमों में नामित / वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1.मंगल कुमार पुत्र दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र 2.दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र पुत्र गजराज 3.रवि शंकर पुत्र गजराज 4.बुद्धदेव पुत्र गजराज 5.अजय उर्फ नन्हा पुत्र कमलेन्द्र उर्फ दुल्ला 6.पुत्तू उर्फ जंगबहादुर पुत्र राममनोहर उपरोक्त को दिनांक 12/03/2023 को बिहार मौरावां मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से बैसवारा स्टेशन की तरफ जा रही रेलवे लाइन के पास से 03 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर एवं 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस व 20,000/- रु0 नकद बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

नाम पता अभियुक्तगण –
1.मंगल कुमार पुत्र दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र उम्र करीब 24 वर्ष
2.दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र पुत्र गजराज उम्र करीब 58 वर्ष
3.रवि शंकर पुत्र गजराज उम्र करीब 54 वर्ष
4.बुद्धदेव पुत्र गजराज उम्र करीब 53 वर्ष
5.अजय उर्फ नन्हा पुत्र कमलेन्द्र उर्फ दुल्ला उम्र करीब 18 वर्ष
6.पुत्तू उर्फ जंगबहादुर पुत्र राममनोहर उम्र करीब 30 वर्ष सर्व नि0गण ग्राम लोनियनखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव ।

बरामदगी का विवरण-
अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर एवं 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस व 20,000/- रु0 नकद बरामद हुए।

अभि0गणों का आपराधिक इतिहास
1.मंगल कुमार पुत्र दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र पर पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506/34/120बी भा0द0वि0 , 3/25/27 शस्त्र अधि0 2.मु0अ0सं0 46/23 धारा 307/336/323/504/506 भादवि ,3/25/27 शस्त्र अधि0 3.मु0अ0सं0 376/21 धारा 457/380/411 भादवि
4.मु0अ0सं0 24/19 धारा 323, 354(क), 452, 504, 506 ,342 भादवि ।

2.दुल्ला उर्फ कमलेन्द्र पुत्र गजराज पर पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506/34/120बी भा0द0वि0 , 3/25/27 शस्त्र अधि0 2.मु0अ0सं0 46/23 धारा 307/336/323/504/506 भादवि ,3/25/27 शस्त्र अधि0 3.मु0अ0सं0 24/19 धारा 323, 354(क), 452, 504, 506 ,342 भादवि ।

3.रवि शंकर पुत्र गजराज पर पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 46/23 धारा 307/336/323/504/506 भादवि , 3/25/27 शस्त्र अधि0
2.मु0अ0सं0 24/19 धारा 323, 354(क), 452, 504, 506 ,342 भादवि ।

4. बुद्धदेव पुत्र गजराज पर पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506/34/120बी भा0द0वि0 , 3/25/27 शस्त्र अधि0 2.मु0अ0सं0 46/23 धारा 307/336/323/504/506 भादवि , 3/25/27 शस्त्र अधि0 ।

5. अजय उर्फ नन्हा पुत्र कमलेन्द्र पर पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506/34/120बी भा0द0वि0 ।

6. पुत्तू उर्फ जंगबहादुर पर पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 47/23 धारा 302/504/506/34/120बी भा0द0वि0 ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ल थाना बिहार उन्नाव ।
2.निरीक्षक अपराध विजय कुमार यादव थाना बिहार उन्नाव ।
3.उ0नि0 सुधाकर सिंह थाना बिहार उन्नाव ।
4.हे0का0 सज्जाद अली थाना बिहार उन्नाव ।
5.हेका0 सईद अहमद थाना बिहार उन्नाव ।
6.का0 रवि कुमार थाना बिहार उन्नाव ।
7.का0 सुजीत कुमार थाना बिहार उन्नाव ।
8.का0 मुनेश कुमार थाना बिहार उन्नाव ।
9.का0 जितेस कुमार थाना बिहार उन्नाव ।
10.का0 उज्जवल थाना बिहार उन्नाव ।

SOG / सर्विलांस टीमः-
1.निरीक्षक श्याम नरायण सिंह प्रभारी SOG टीम उन्नाव ।
2.हे0कां0 आशीष मिश्रा SOG टीम उन्नाव ।
3.हे0कां0 सतेन्द्र कुमार SOG टीम उन्नाव ।
4.कां0 रवि कुमार SOG टीम उन्नाव ।
5.कां0 गौरव SOG टीम उन्नाव ।
6.सर्विलांस टीम उन्नाव ।
G news ब्यूरो चीफ आशुतोष सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button