7 जनवरी तक का हुआ गन्ना मूल्य भुगतान
विकास तिवारी की रिपोर्ट
चीनी मिल पिपराइच परिक्षेत्र के गन्ना किसानों का चालू पेराई सत्र के बकाये गन्ना मूल्य भुगतान हेतु करीब चार करोड़ रुपए बैंक द्वारा धन मुहैया करा दिया गया है । इस धनराशि से 7 जनवरी तक भुगतान शुरू भी हो गया है ।शेष बकाये का भुगतान बहुत शीघ्र करने की कवायत शुरू कर दिया गया है ।
इस आशय की जानकारी देते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक अरविंद कुमार ने बताया कि गत 25 नवम्बर को डोगा पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारभ किया गया था । लेकिन वास्तविक पेराई कार्य 28 नवम्बर शाम से शुरू किया गया । चालू सत्र में ही पिछले सत्र के बकाये का भुगतान करने से बकाया भुगतान में विलंब हुआ है ।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि हम समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराने का प्रयास कर रहे हैं । आप भी ताजा,बेतहर , साफ सुथरा गन्ना अपने निर्धारित समय व वजन का ही चीनी मिल पर गन्ने की आपूर्ति करने में सहयोग करें ।
