Uncategorized
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्ते लहजे में यूनियन के नेताओं समेत संविदा कर्मचारियों को चेतवानी दी
आज शाम 6 बजे तक संविदाकर्मी अगर काम पर वापस नहीं लौटे तो बर्ख़ास्तगी तय
लखनऊ. यूपी विद्युत् कर्मचारी यूनियन द्वारा 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है. जिसके बाद शनिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्ते लहजे में यूनियन के नेताओं समेत संविदा कर्मचारियों को चेतवानी दी है कि शाम 6 बजे तक काम पर वापस लौटें वरना सख्त एक्शन लिया जाएगा. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अभी तक 1332 संविदा कर्मियतों को बर्खास्त किया जा चुका है. बाकी के संविदाकर्मियों के लिए चार घंटे की मोहलत है, अगर वे ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उन्हें भी निकाला जाएगा.

