Uncategorized

मोटरसाइकिल चालक को ऑटो ने मारी टक्कर ,

प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल रेफर

मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक बरेली से ।

मोटरसाइकिल चालक को आटो ने मारी टक्कर सर में गंभीर चोट प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल रेफर। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली निवासी नदीम पिता कल्लू का जो की कबाडे का व्यवसाय करता है । शनिवार को भी नदीम अपनी मोटरसाइकिल से महेश्वर के पास किसी सामान को देखने के लिए गया था इस दौरान पीछे से ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें नदीम के सर में गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल बाद नदीम को नगर के सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल रेफर किया गया।
इस संबंध में वीएमओ डाक्टर हेमंत यादव ने बताया कि युवक के सर में चोट गंभीर है प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल रेफर किया जा रहा है जहां समस्त जांचे हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button