नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बस को हरी झण्डी दिखाकर यात्रियों को कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना
मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक बरेली से

सिलवानी।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनयोजना के तहत कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा पर जा रहे सिलवानी एवं ग्रामीण क्षेत्र के तीर्थ यात्रियों को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर जैन सिलवानी विश्रामगृह परिसर में हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इसके पूर्व उन्होंने तीर्थ यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। बस के माध्यम से तीर्थ यात्री भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा वहां से ट्रेन द्वारा कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा के रवाना हुए।
यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
प्रतिनिधि विभोर जैन, दीपक रघुवंशी पूर्व क्षेत्र मंडल अध्यक्ष, मोहन साहू पार्षद, गुड्डू भाई हरिओम शर्मा सिद्धार्थ सोमैया आनंद सहरिया उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 16 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए तहसील मुख्यालयों से बस के माध्यम से भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा यहां सभी एक साथ ट्रेन से कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।