कैशपार माइक्रो क्रेडिट द्वारा सदस्याओं को वित्तीय जागरूकता तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। शबनमआरा (DRM)
उपसम्पादक रितेश दुबे की रिपोर्ट।
आज दिनांक 19-3-23 कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा अपनी सदस्याओ को वित्तीय जागरूकता तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।
कैशपार हमेशा से ही गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली सदस्याओ को वित्तीय सहायता के साथ-साथ स्वास्थ्य एवम शिक्षा की सुविधाओं को भी प्रधान करती रही है सदस्यों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ वह अपने परिवार की बीमारी और बच्चो के शिक्षा पर ध्यान दे सके और अपने जीवनस्तर को ऊपर उठा सके , कैशपार प्रति वर्ष ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता है इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ग्राम विकाश अधिकारी श्रीराहुल मिश्रा जी भी उपस्थित रहे और सदस्याओं को जानकारी दिए और साथ ही साथ ,कैशपर की उप आँचलिक प्रबन्धक मिस सबनम आरा, एरिया रिस्क ऑफिसर श्री पंकज कुमार केशरी, क्लस्टर हेड मिस मधुबाला चौहान, शाखा प्रबंधक मिस सबीना अख्तर , स्वास्थ एवं शिक्षा सर्विस मैनेजर श्रीआंनद कुमार शर्मा, स्टाफ प्रमोद, मनीषा, निधि,गुङिया, आनंद,इस आयोजन में लगभग 170 से अधिक लोग उपस्थित थे और इस आयोजन में सभी सदस्याओं ने भी बराबर का भाग लिया कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने इस आयोजन में सभी सदस्याओं के जलपान और आने जाने का भी व्यवस्था किया था इस आयोजन को सफल करने में सभी स्टाफों का बहुमूल्य सहयोग अत्यंत सराहनीय था।
