कप्तानगंज के मां दुबौली मंदिर से गाजे बाजे के साथ 1001 कन्याओं द्वारा निकाला गया कलश व शोभायात्रा
कप्तानगंज : श्री श्री माँ दुबौली दुर्गा शतचण्डी महायज्ञ का 1001 एक हजार एक कन्याओं ने कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ सोमवार को माँ दुबौली देवी स्थान से निकल कर पटखौली, मेहड़ा, पिपरा, बौलिया, डाढ़ी टोला, चकबन्दी, आजाद चौक बंदेलीगंज होते हुए राम जानकी घाट पर पहुंचा जहाँ विद्वान पंण्डितों के द्वारा मंत्रोच्चार के उपरांत कलश में गंगा जल भर कर पुनः यह कलश को सर पर रखकर यह यात्रा दुबौली देवी स्थान पहुँचा जहाँ यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया।
इस मौके पर नगर के महावीर सेवा दल, शंकर सेवा दल, बजरंग सेवा दल, परशुराम सेवा दल, हनुमान सेवा दल शिवा सेवा दल, दुर्गा सेवा दल आखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा खेल कूद का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुजारीन लक्ष्मी देवी मतवा शैलेन्द्र मिश्रा उदय मद्धेशिया, राजेश जयसवाल, बिपिन मद्धेशिया, संतोष मिश्रा, विकास अग्रहरी, विजय कुशवाहा, दीपक अग्रहरी, पुनीत मिश्रा शैलेन्द्र सिंह, गुड्डू कन्नजिया, रघु मिश्रा शयाम सिंह, संतोष वर्मा, सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर