चौरी चौरा थाना प्रभारी सुधीर सिंह के नेतृत्व में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया पैदल गस्त
मनीष मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट


आगामी चैत्र रामनवमी व रमजान महीना और त्यौहार को देखते हुए गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारी वह चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त कर थाना व चौकी क्षेत्र के मंदिर एवं मस्जिद की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी जहां पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखें जिससे एक साथ रमजान एवं चैत्र रामनवमी को शांतिपूर्वक सफल संपन्न कराया जा सके उसी क्रम में आज थाना प्रभारी चौरी चौरा सुधीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अंतर्गत तरकुलहा देवी मंदिर सहित भोपा बाजार सहित थाना क्षेत्र के अन्य जगहों पर पैदल गस्त किया गया और त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों के बारे में भी जानकारी ली गई जिससे उन पर कार्रवाई कर थाना क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए जा सके इस दौरान अन्य उपनिरीक्षक एवं थाने के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।