Uncategorized

जौनपुर केराकत क्षेत्र दबंगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के पैर में मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

केराकत जौनपुर।क्षेत्र के ग्राम पसेवा में बुधवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के पैर में गोली मारकर फरार हो गई। गौरतलब है कि साक्षी 18वर्षीया पुत्री सुरेन्द्र यादव अपने घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित नाले पोतनी मिट्टी निकालने गयी थी। जहाँ पहले से अंकुर यादव पुत्र अशोक यादव निवासी पसेवाबारी और उसका एक साथी मौजूद था। युवती के मुताबिक अंकुर और उसके साथी ने गमछे से मुंह ढक रखा था। और उसके साथ छेड़छाड़ करना चाहा तो साक्षी विरोध करने लगी। अपने मकसद में कामयाब न होने पर अंकुर ने साक्षी के बाए पैर में तमन्चे से गोली मारकर साथी संग फरार हो गया। साक्षी ने पुलिस को बताया कि जब अंकुर छेड़छाड़ कर रहा था। उसी दौरान हाथापाई में अंकुर को पहचान लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने साक्षी को निजी वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। वही पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button