संवाददाता – प्रवीन कुमारजनपद – कासगंज
4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, एएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों को शॉल उढ़ाकर एवं फूल मालाएं देकर किया गया सम्मानित


कासगंज l 04 पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए । इस दौरान पुलिस कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । एएसपी जितेन्द्र कुमार दुबे द्वारा सभी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल उढ़ाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर विदा किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक धनश्याम सिंह ,उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक रामदास , उप निरीक्षक पन्ना लाल पुलिस कर्मियों से रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई एवं पुलिसकर्मियों के आगामी भविष्य हेतु मंगलकामना की गई । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे ।