Uncategorized

संवाददाता – प्रवीन कुमारजनपद – कासगंज

अमांपुर में धूमधाम से निकाली मातारानी की शोभायात्रा

मातारानी की शोभायात्रा में झूमे भक्त।

जनपद कासगंज के अमांपुर कस्बा में चैत्र नवरात्र और रामनवमी के उपलक्ष्य में मातारानी का डोला गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाला गया। इस मौके पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्राचीन देवी मंदिर में सुबह के समय हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कालेज रोड पर स्थित प्रचीन देवी मंदिर से शुरू। रास्ते में कई स्थानों पर भक्तों ने मातारानी की आरती उतारी। शोभायात्रा मैन बाजार, बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, गुडमंडी, शास्त्री नगर, गांधीनगर होते हुए देवी मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहा प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप सिंह, शैलेन्द्र कुमार, शशांक दुबे, अनुरूद्र यादव, विशु कुमार मय पुलिस बल के मौजूद रहे। इस दौरान विष्णु अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, अरुण भारद्वाज, आकाश गुप्ता सर्राफ, सजीव महेश्वरी, पुष्पेंद्र वर्मा, कृष्णा आर्य, मोहनलाल शाक्य, मुकेश सविता, वैभव शाक्य, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button