Uncategorized

*बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा*–मनीष मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट——————————-

*गोरखपुर।* स्कूल चलो स्कूल चलो,होकर घर से कुल चलो,बच्चों तुम स्कूल चलो, इस भावना से प्रेरित बच्चों ने शनिवार को खोराबार क्षेत्र के कम अपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझरिया बिस्टौली में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।बच्चों की प्रस्तुति इतनी आकर्षक थी कि हर किसी ने उनकी खूब प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल डॉक्टर रामाश्रय मिश्र ने कहा कि अच्छी शिक्षा बच्चों को अच्छा नागरिक बनाती है। जो यहां मिल रही है बच्चों ने हजारों लोगों की जान बचाई है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इसमें सूरज के मुंह पर मलाई मलाई—-स्वच्छता को प्रेरित करने वाली गीत– गाड़ी वाला आया है कचरा निकालो,– मैं तो –मैं तो को लोगों ने खूब सराहा। अध्यापकों और बच्चों की समस्याओं को इंगित करती काव्य वाली लोगों को खूब भाई।नारी शक्ति पर नाट्य प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा।होली गीत,भांगड़ा को सुनकर लोग खूब आनंद उठाया।
विशिष्ट अतिथि डॉ एके पांडेय ने फास्ट फूड से बच्चों में होने वाली बीमारियों व कुपोषण पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय स्कूलों में दाखिला दिलाने का अनुरोध किया।इस अवसर पर बीईओ पंकज कुमार जिला समन्वय (प्रशिक्षण )विवेक जयसवाल ने कार्यक्रम की सराहना की।संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा शिक्षक नेता सुखराम प्रसाद धर्मेंद्र सिंह अरविंद पांडेय डॉक्टर अरुण शर्मा एस आई जी राकेश दुबे रमेश पांडेय राजीव राय प्रधानाध्यापक विमला शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button