Uncategorized

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर शिक्षक,कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

शिक्षक गण ने काली पट्टी बांधकर सेंट एंड्रयूज कॉलेज में किया धरना प्रदर्शन

उपसम्पादक सुशील मद्धेशिया

गोरखपुर। नेशनल मुवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन और अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर शनिवार को पूरे देश और प्रदेश के सभी शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।शनिवार को सेंट एंड्रयूज कालेज़ के शिक्षकों ने 1 अप्रैल 2005 को लागू एनपीएस योजना का हाथ पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए प्रतीकात्मक विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मजबूती देकर अपने नैतिक कर्त्तव्यों का निर्वहन किया। डॉ सुशील कुमार राय ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विरोध प्रदर्शन में सेंट एंड्रयूज कालेज,गोरखपुर के शिक्षकों में डॉ रवींद्र कुमार,डॉ सुशील कुमार राय,डॉ नवीन श्रीवास्तव,डॉ पी एन सिंह, डॉ अरविंद सिंह,डॉ शीबा हिमानी शर्मा,डॉ सीमा शेखर, डॉ ई सी दास और डॉ अर्चना श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button