गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी जो पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने पर लिटरेरी क्लबद्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी जी को साहित्य में विशेष योगदान देने हेतु भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिलने से पूरे पूर्वांचल को एक और गौरव प्राप्त हुआ।इस गौरवशाली इतिहास और क्षण को प्रबुद्ध जनों ने जन जन तक पुहुचाने हेतु सम्मान समारोह शिशु विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित किया ,जिसकी अध्यक्षता राज्य सभा सांसद। डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने किया और आयोजन डॉ हर्षवर्धन ने किया और संचालन डॉ चारु शीला सिंह ने किया तथा आतिथ्य स्वागत आकृति विद्या ने किया। इस कार्यक्रम में बिजनेस हेड एस के शुक्ल को भी शामिल होना था लेकिन व्यापार के व्यस्ततायो के कारण शामिल नहीं हो पाए उन्होंने अपनी शुभकामना दिया और कहा की निसंदेह प्रोफेसर साहब के जीवन से बहुत कुछ आज के युवा पीढ़ी को सीखने की जरूरत है, कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा शामिल हुए और उन्होंने प्रोफेसर सर को स्मृति चिन्ह भेंटकर आशीर्वाद लिया।मौके पर बुंदेलखंड विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ सुरेश दुबे जी भी मंचासीन रहे और उनसे भी आशीर्वाद लिया। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा की सच में प्रोफेसर सर का जीवन आत्मसात करने योग्य है।
