उदयपूरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में कृष्णा गार्डन में लगभग 5000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया
मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक बरेली से 🙏

जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा उदयपुर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल पूर्व विधायक संगठन के प्रभारी कैलाश परमार इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के साथ जिला पंचायत के सदस्य जनपद सदस्य क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता गण सरपंच सभी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी नेताओं ने एकता का परिचय देते हुए कहा कि आगामी 5 माह बाद विधानसभा का चुनाव होना है और हम सबको मिलकर पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार को आम जनता को बताना है और रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित करना है इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जोड़ने का काम किया है बनाने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी तो सिर्फ बनाई हुई संपत्ति बेजती है लोगों को गुमराह करती है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आनन-फानन में सदस्यता समाप्त कर दी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र की हत्या है पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में गाई बेरोजगारी से परेशान है जहां देखो जहां भ्रष्टाचार है सबको मिलकर कांग्रेस को जिताना है हम सब कुछ होना चाहिए क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह ने कहा कि आप सब के प्रयासों से आपकी कड़ी मेहनत से मुझे विधानसभा में पहुंचाया इसका मैं हमेशा ऋणी रहूंगा और मैंने 4 साल से कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए मैंने कोई कसर बाकी नहीं रही है आम कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखना मेरी पहली प्राथमिकता रही है मैं मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं जिन्होंने मुझे इस योग्य बनाया इस कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल संगठन प्रभारी कैलाश परमार पूर्व विधायक पटेल एवं अन्य स्थानीय भक्तों ने भी भाजपा सरकार को कोसा और कहा कि महंगाई की बात करने वाले अब चुप हैं गैस के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं मातृशक्ति परेशान है 1150 में सिलेंडर मिल रहा है और भाजपा सरकार चुप बैठी है पूर्व मध्य प्रदेश में बेरोजगारी फैली हुई है किसान आम जनता व्यापारी सभी परेशान है इस कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कमेटी अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया था लगभग 5000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का सह भोज कार्यक्रम भी रखा गया था जीके पैलेस होटल में वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाक बात रखी सफल कार्यक्रम की नगर एवं आसपास में चर्चा जोरों पर है पूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया है समस्त जनता का आभार ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने व्यक्त किया है