Uncategorized

दिवंगत युवा पत्रकार रूपेश कुमार के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

परिजनों ने सरकारी मदद की उठाई मांग, मंत्री ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

गोरखपुर।युवा पत्रकार रूपेश कुमार का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त । साथ में चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर सक्रिय पत्रकार के तौर पर अपनी बेहतरीन पत्रकारिता करने वाले युवा पत्रकार रूपेश कुमार का आज सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरा पत्रकार जगत समेत समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों में शोक की लहर दौड़ गई।शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए सुबह से ही उनके घर पर लोगों का ताता लगा हुआ था।इसी बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद व चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से रूपेश कुमार के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद परिवार जन के अनुरोध पर सरकारी आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि रूपेश कुमार एक सक्रिय पत्रकार थे और उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अपना बेहतरीन योगदान दिया।उनके इस योगदान को सरकार और समाज कभी नहीं भुला पाएगा। उन्होंने कहा कि रूपेश कुमार के दो छोटे बच्चे हैं।इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वह आर्थिक सहायता दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे और खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संदर्भ में बात करके उचित व्यवस्था कराएंगे।

दिवंगत पत्रकार रूपेश कुमार के परिवार से मुलाकात के दौरान गोरखपुर जनरलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के आश्रितों के उज्जवल भविष्य के लिए मंत्री संजय निषाद से प्रभावी कदम उठाने के लिए निवेदन किया।
निक्की निषाद
प्रभारी मीडिया
8299068399

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button