Uncategorized
आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के ने उपनिरीक्षक गीडा को किया सम्मानित।
गोरखपुर।इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गीडा को प्लांट हेड ,शैलेंद्र पांडेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने किया सम्मानित। उप निरीक्षक श्री शिव प्रकाश सिंह द्वारा गीडा स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों को हमेशा सहयोग देते रहते है इसके साथ ही आग की घटना हो या किसी भी प्रकार को आपात स्थिति में भी थाना प्रभारी गीडा एवं उपनिरीक्षक द्वारा सहयोग दिया जाता है। इनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए इन्हे सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर एजीएम अनिरुद्ध सिंह, अखिलेश शुक्ल और भारी संख्या में आईजीएल अधिकारी उपस्थित रहे।
