ठेले वालों के कारण कभी भी जा सकती है यात्रियों की जान पुलिस प्रशासन लापरवाह
रिपोर्टर मनोज लोधी

रायसेन बरेली के राजीव गांधी बस स्टैंड पर हाथ ठेला पर धंधा करने वाले दुकानदार लापरवाही की सारी हदों को पार करते हुए यात्री बसों के आसपास धंधा कर रहे हैं। धंधा करने का तरीका इतना गलत होता है कि कभी भी बसों के गेटों से उतरने वाले और चढ़ने वाले यात्रियों को बस के बाहर और अंदर आने जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है जिसका कारण हाथ ठेलेबाले हैं कई बार अनाउंस के माध्यम से समझाने के बाद भी यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और अनाउंस की आवाज को नजरअंदाज करते हुए अपने हाथ ठेलौ को प्रतिस्पर्धा करते हुए दौड़ाकर बस के गेटों पर सटाकर लगा देते हैं। इस विषय पर कई बार पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया गया और चालानी कार्यवाही के लिए भी कहां गया पर पुलिस प्रशासन को तो किसी बड़ी दुर्घटना घटने का इंतजार है मानो । यदि यात्री बसों के पास से हाथ ठेलौ को लगाने बंद नहीं करवाए गए तो यह कहना गलत नहीं होगा की कभी भी यात्री किसी बस की चपेट में आकर अपनी जान गवा सकते हैं जिसका जिम्मेदार कौन होगा यह सोचने वाला गंभीर विषय है।