छत से कूदे युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

मौदहा हमीरपुर।औद्योगिक नगर में मजदूरी करने गया युवक गुरुवार रात कम्पनी की तीसरी मंजिल की छत से कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घटना की सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए निकल गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी ऋतुराज(20)पुत्र बसंत प्रजापति देश की प्रमुख औद्योगिक नगरी सोनीपत में कम्पनी में काम करता था।गुरुवार की रात कम्पनी की छत से अचानक कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।साथ के युवको की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कम्पनी में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाल कर देखे जिससे ऋतुराज के स्वयं कूदने की पुष्टि हुई है।सूचना मिलते ही परिजन युवक का शव लेने के लिए निकल गए हैं।मृतक अपने परिवार में चार बहनों के बीच इकलौता भाई था जिसमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है।मृतक के पिता बसंत छोटे किसान हैं।ऋतुराज ने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो-फाईल फोटोमृतक ऋतुराज