Uncategorized

श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का हुआ समापन ,भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

खेजुरी,बलिया।
क्षेत्र के विषहर गांव में श्री हरिहर महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके महंत श्री सीताराम दास जी महाराज रहें। उनके नेतृत्व में यह यज्ञ सकुसल संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में दूर-दराज और क्षेत्र के चारों तरफ से आये हुए लोग मौजूद रहे तथा भंडारे में प्रसाद पाने के लिए भक्तों का हजारों की संख्या में रेला लगा रहा। वहीं कथा वाचक के रूप में श्री शैलेश शास्त्री सुबोध जी महाराज और यज्ञाचार्य के रूप में पंडित श्री विनय उपाध्याय तथा पंडित श्री आशुतोष पाण्डेय जी आदि रहे। श्री शैलेश शास्त्री सुबोध जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संसार में पाप की जितनी सीमा है उससे कई गुना अधिक प्रभु की झोली में पापो को क्षमा करने की सीमा है। मनुष्य के अंदर अगर विनम्रता का भाव, दयावान और आपसी भाई चारा का ज्ञान हो जाय तो इस संसार का का भला निश्चित ही संभव है। इन सब बातों को सुन कर लोगों को सिख लेना चाहिए। इसी क्रम में वहाँ के स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि बहुत दिनों से हम लोगों के द्वारा एक यज्ञ विषदेयी माई के स्थान पर कराने का उद्देश्य था और आज वह उद्देश्य हम सभी क्षेत्रवासी बहुत ही उमंग व उत्साह के साथ मिलकर इसमे बढ-चढ़ के भागीदारी लिए और इस यज्ञ को ठीक से सम्पन्न भी कराए।।
इस मौके पर संतोष यादव (प्रधान),राजेश कुमार शर्मा (निर्भय),प्रमोद सिंह
अमर शर्मा,वीरेंद्र तिवारी,पिंटू सिंह,शमशेर सिंह,गजेंद्र सिंह,योगेंद्र सिंह,
अभिनाश शर्मा,सुनील तिवारी,फूलन शर्मा इत्यादि रहें।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button