एम्स गोरखपुर द्वारा धूम्रपान मुक्त गोरखपुर शहर अभियान (Smoke Free Gorakhpur city Campaign) का शुभारम्भ दिनांक 18 अप्रेल 2023 से शुरू किया गया। इस मौके पर सहयोगी गैर सरकारी संगठन (NGO) भी मौजूद रहे |इस मौके पर एम्स गोरखपुर की निदेशक डा. सुरेखा किशोर ने कहा की हम जैसे अपने परिवार के स्वास्थ व जीवन की रक्षा करते हैं। उसी प्रकार हमारा कर्तव्य है कि हम समाज को भी जागरुक करे जिससे भविष्य में तम्बाकू के द्वारा होने वाले कैंसर व अन्य बिमारिओं को रोका जा सके और गोरखपुर व देश को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके।
डा. शिव शंकर शाही (डायरेक्टर शाही ग्लोबल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे|

एम्स गोरखपुर की गैर सरकारी संगठन (NGO) कोऑर्डिनेटर
डा. प्रियंका यादव ने बताया की यह अभियान को शहर के स्कूलों सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी चलाया जायेगा ताकि एम्स गोरखपुर की इस पहल से भविष्य में धूम्रपान से होने वाली कैंसर जैसी बिमारी को रोका जा सके|
इस मौके पर एम्स गोरखपुर के कम्युनिटी एवं फॅमिली मेडिसिन के डा. यू वेंकटेश (कम्युनिटी विभाग) ने सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को तम्बाकू से होने वाली बिमारिओं के विषय में जानकारी दी| बच्चों को सेकेंड हैंड स्मोकिंग एक्सपोजर और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया | उन्होंने बताया की कैसे सेकेंड हैंड स्मोकिंग फेफड़े और हृदय को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे शरीर के लगभग सभी अंगों के कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने थर्ड हैंड स्मोकिंग के बारे में भी बताया | धुयें में मौजूद हानिकारक केमिकल दीवारों, सोफे या घर के पर्दों आदि में चिपक जाते है | धूम्रपान से दूषित हुई इन चीजों के छूने से व्यक्ति इन केमिकल के संपर्क में आ जाता है | उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे वे अपने माता-पिता की धूम्रपान की आदत को छुड़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्मोक फ्री होम को स्मोक फ्री स्कूल की तरह बनाने की बात कही।
डा. शिव शंकर शाही ने सभी डाक्टर्स, स्कूल के संचालक पी. के मल व डा. मनीशा शाही को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
डा. मनीशा शाही के मार्गदर्शन में बच्चों ने ‘तम्बाकू मुक्त भारत’ अभियान पर पोस्टर भी बनाये। जिनमे यूरो किड्स व सिटी इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।
|
इसके बाद बच्चों का दंत परीक्षण व आई चेकअप भी किया गया। जिसमे MACS Doctor की संस्था के सदस्यों डाक्टर्स द्वारा निशुल्क दंत परीक्षण किया गया। बच्चो को सही खान-पान के विषय में जागरूक किया गया।
आई चेक अप शाही श्लोबल हॉर्सपटल की टीम की ओर से किया गया। इसमें डा अर्पिता सिंह, डा0 राजकुमार सिंह, डा. चित्रेश सिंह, डा. अपराजिता शाही, डा. अर्चना चौधरी सहित रेडियो F.M 9.9 की टीम तथा अन्य मिडिया चैनल मौजूद रहे। वही इस मुद्दे पर डॉ प्रियंका ने कहा कि सदैव हम लोग क्रिएटिव एक्टिव विटी करते रहते हैं