Uncategorized

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला—–

नगरा,बलिया —
बाजार में सिकंदरपुर मार्ग स्थित एक बिजली की दुकान में बुधवार को सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए का बिजली का सामान जलकर राख हो गया। कारोबारी एवं आसपास के लोग किसी तरह आग पर काबू पाएं।
कस्बा निवासी अरविंद वर्मा की बाजार के सिकंदरपुर मार्ग पर बिजली के समान की दुकान है। सुबह 6.30 बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगो ने दुकान मालिक अरविंद वर्मा को आग लगने की सूचना दी। दुकान मालिक के दुकान पर पहुंचते पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए बाजार वासियों ने पानी, बालू आदि फेंकना शुरू किया लेकिन तब तक दुकान में रखा बिजली का पंखा, कूलर, फ्रीजर, मिक्चर मशीन, सिलाई मशीन सहित लाखो रुपए का बिजली से सम्बन्धित समान जलकर राख हो गया। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के मुताबिक दुकान में रखा पांच लाख रुपए से उपर का समान अगलगी में जलकर राख हो गया है।

        संवादाता
   रुद्रेश कुमार शर्मा
   G News Beaur
      chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button